राहुल गांधी यूरोप के दौरे पर रवाना

1 Min Read

नयी दिल्ली : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी मंगलवार को लगभग एक सप्ताह के यूरोप दौरे पर रवाना हुए। अपने यूरोप प्रवास के दौरान दौरान वह यूरोपीय संघ (ईयू) के अधिवक्ताओं, छात्रों और भारतीय मूल के प्रवासियों के साथ मुलाकात करेंगे। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि राहुल सात सितंबर को ब्रसेल्स में यूरोपीय संघ के अधिवक्ताओं के एक समूह से मिलेंगे और हेग में भी इसी तरह की बैठक करेंगे।

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं