जोधपुर, एजेंसियां : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी को अब लोकतंत्र के बारे में बात करने का कोई अधिकार नहीं है क्योंकि उनकी दादी और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने आपातकाल के दौरान लाखों लोगों को जेल में डाल दिया था और राजनीतिक दलों पर प्रतिबंध लगा दिया था।
रविवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में ‘लोकतंत्र बचाओ’ रैली को लेकर ‘इंडिया’ गठबंधन पर पलटवार करते हुए कहा, “कितने भी दल इकट्ठा कर लो आएगा तो मोदी ही आएगा।”
गृह मंत्री जोधपुर में शक्ति केंद्र प्रमुख सम्मेलन को संबोधित करते हुये कहा कि जो भ्रष्टाचार करेगा वह सलाखों के पीछे जाएगा।
शाह ने कहा, ‘ये लोकतंत्र बचाने की बात करते हैं… राहुल बाबा आपकी दादी ने आपातकाल में लाखों लोगों को जेल में डाल दिया था…राजनीतिक पार्टियों पर प्रतिबंध लगाया था… आपको लोकतंत्र की बात करने का कोई अधिकार नहीं है।’
उन्होंने ‘इंडिया’ गठबंधन पर कटाक्ष करते हुए कहा, ‘ये जो कुनबा इकट्ठा हुआ है… कल उन्होंने कहा कि लोकतंत्र बचाओ।
क्यूं भई क्या हो गया है लोकतंत्र को। इस देश की जनता वोट डालने वाली है। तय करेगी। आप काहे को लोकतंत्र बचाने की बात कर रहे हो।
कह रहे हैं हमारे नेता जेल में गए। भई मुझे बताओ 12 लाख करोड़ रुपए के घपले घोटाले करेंगे तो जेल में जाएंगे या नहीं जाएंगे।’
इसे भी पढ़ें
रक्षा निर्यात पहली बार 21,000 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर ‘अभूतपूर्व बुलंदी’ पर पहुंचा: राजनाथ









