राहुल गांधी ने केरल की वायनाड लोकसभा सीट से नामांकन पत्र दाखिल किया

1 Min Read

वायनाड (केरल), एजेंसियां : कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केरल की वायनाड लोकसभा सीट से बुधवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

इस दौरान उनके साथ प्रियंका गांधी वाड्रा भी मौजूद रहीं। नामांकन से पहले राहुल गांधी ने वायनाड के कलपेट्टा से सिविल स्टेशन तक एक रोड शो भी किया।

रोड में यूडीएफ के नेता और कार्यकर्ता भी शामिल रहे। इस मौके पर कांग्रेस नेता ने कहा कि वह वायनाड के मुद्दों को देश और दुनिया के सामने लाने के लिए हमेशा तैयार हैं।

उन्होंने कहा कि अगर दिल्ली और केरल में कांग्रेस की सरकार बनी तो राज्य की सारी समस्याओं का समाधान निकाल लेंगे।

राहुल गांधी का मुकाबला सीपीआई की राष्ट्रीय नेता और लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (एलडीएफ) की उम्मीदवार एनी राजा और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष के सुरेंद्रन से होगा।

इसे भी पढ़ें

मुक्केबाज विजेंद्र सिंह भाजपा में शामिल होंगे

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं