Rahul Gandhi: राहुल गांधी का बिहार दौरा टला, अब जून में आएंगे नालंदा [Rahul Gandhi’s Bihar tour postponed, will now come to Nalanda in June]

2 Min Read

Rahul Gandhi:

नालंदा, एजेंसियां। कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का प्रस्तावित बिहार दौरा अब टल गया है। वह 27 मई को नालंदा के राजगीर में होने वाले संविधान सुरक्षा सम्मेलन में भाग लेने वाले थे, लेकिन आयोजन स्थल न मिलने के कारण यह कार्यक्रम अब जून में आयोजित किया जाएगा।

Rahul Gandhi: हॉल नहीं मिलने से टला कार्यक्रम

आयोजन समिति के सदस्य मंजीत आनंद साहू ने बताया कि मई महीने में राजगीर के कन्वेंशन हॉल पहले से ही बुक हैं। ऐसे में 27 मई को कार्यक्रम का आयोजन संभव नहीं हो सका। उन्होंने कहा कि अब पहले हॉल की बुकिंग की जाएगी और उसके बाद ही नई तारीख का एलान किया जाएगा।

Rahul Gandhi: जून के दूसरे सप्ताह में आ सकते हैं राहुल गांधी

सूत्रों के अनुसार, राहुल गांधी का जून के दूसरे सप्ताह में बिहार दौरा हो सकता है। हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि इस बार कार्यक्रम की तारीख तय करने से पहले आयोजन स्थल की बुकिंग सुनिश्चित की जाएगी।

Rahul Gandhi: छात्रों को करना था संबोधित

इस कार्यक्रम में राहुल गांधी को पिछड़े वर्ग के छात्रों को संबोधित करना था। संविधान और सामाजिक न्याय जैसे विषयों पर उनके विचार साझा करने की योजना थी। लेकिन अब यह आयोजन जून में होगा, जिससे छात्रों और आयोजकों को थोड़ी और प्रतीक्षा करनी होगी।

Rahul Gandhi: इससे पहले भी आए थे अवरोध

बता दें कि राहुल गांधी ने इससे पहले भी चार बार बिहार का दौरा किया है। उनका यह पांचवां दौरा माना जा रहा था। हाल ही में 15 मई को उन्होंने पटना और दरभंगा का दौरा किया था। दरभंगा में प्रशासन ने उन्हें अंबेडकर छात्रावास जाने से रोकने की कोशिश की थी, लेकिन वे पैदल वहां पहुंचे और दलित छात्रों से मुलाकात की।

इसे भी पढ़े

राहुल गांधी ने भाजपा पर साधा निशाना, वक्फ बिल और जाति जनगणना को लेकर दिया तीखा बयान

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं