राहुल गांधी लोकसभा में नेता विपक्ष बने, पहली बार संवैधानिक पद संभालेंगे [Rahul Gandhi becomes leader of opposition in Lok Sabha, will hold constitutional post for the first time]

1 Min Read

राजीव-सोनिया के इस पद पर गांधी परिवार के तीसरे सदस्य

नई दिल्ली, एजेंसियां। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी लोकसभा में विपक्ष के नेता होंगे।

पार्टी ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर इंडी गठबंधन के नेताओं की बैठक के बाद इसकी घोषणा की।

इसके बाद कांग्रेस संसदीय बोर्ड की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने प्रोटेम स्पीकर भर्तृहरि माहताब को इस संदर्भ में पत्र लिखा।

20 साल का है राहुल गांधी का राजनीतिक करियर

राहुल अपने 20 साल के पॉलिटिकल करियर में पहली बार कोई संवैधानिक पद संभालेंगे। वे इस पद पर रहने वाले गांधी परिवार के तीसरे सदस्य होंगे।

इससे पहले उनके पिता और पूर्व PM राजीव गांधी 1989-90 और मां सोनिया 1999 से 2004 तक इस पद पर रह चुकी हैं।

इसे भी पढ़ें

कौन होगा नेता प्रतिपक्ष?

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं