राहुल ने लोकसभा में NEET पर चर्चा की मांग की, राज्यसभा में खड़गे बोले- राष्ट्रपति का अभिभाषण जनवरी की नकल [Rahul demanded discussion on NEET in Lok Sabha, Kharge said in Rajya Sabha – President’s address is a copy of January]

2 Min Read

नई दिल्ली, एजेंसियां। संसद सत्र का सोमवार को छठा दिन है। सत्र की शुरुआत में स्पीकर ने विपक्ष के स्थगन का प्रस्ताव खारिज कर दिया, इस पर विपक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया।

इससे पहले विभिन्न देशों के नेताओं के निधन पर शोक जताया गया। वहीं, टी-20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की जीत पर खुशी जताई गई।

इसके बाद विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने NEET पेपर लीक का मामला उठाते हुए इस पर चर्चा कराने की मांग की।

उन्होंने कहा कि यह लाखों छात्रों की समस्या है। इस पर स्पीकर ने कहा कि राष्ट्रपति अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव पर अभी आप भाग लें। इसके बीच न शून्यकाल होगा, न स्थगन प्रस्ताव होगा।

राज्यसभा में खड़गे ने उठाया सवाल

राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर बोलते हुए नेता विपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा- राष्ट्रपति संसद का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। हम राष्ट्रपति का सम्मान करते हैं।

इस साल राष्ट्रपति का पहला संबोधन जनवरी में और दूसरा जून में था। पहला संबोधन चुनाव के लिए था और दूसरा उसकी नकल थी।

राष्ट्रपति के अभिभाषण में न तो कोई दृष्टि थी और न ही कोई दिशा। इसमें सिर्फ सरकार की प्रशंसा है। उनके संबोधन में दलित, अल्पसंख्यक और पिछड़े वर्ग के लिए कुछ नहीं था।

इसे भी पढ़ें

राहुल गांधी बोले- युवा NEET को लेकर डरे हुए हैं, हम संसद में उनकी आवाज बनेंगे 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं