राहुल ने दलित के घर बैंगन की सब्जी, दाल और भाजी पकाई [Rahul cooked brinjal, lentils and vegetables at Dalit’s house]

1 Min Read

कहा- वे क्या खाते हैं, कम लोग जानते

मुंबई, एजेंसियां। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने महाराष्ट्र के कोल्हापुर में एक दलित परिवार के घर खाना पकाया। खाना बनाने का वीडियो उन्होंने सोमवार को X पर शेयर किया।

उन्होंने लिखा- दलित किचन के बारे में आज भी बहुत कम लोग जानते हैं। वीडियो में राहुल गांधी कहते नजर आ रहे हैं कि महाराष्ट्र के कोल्हापुर में मुझे अजय तुकाराम सनदे ने अपने घर बुलाकर किचन में हाथ बंटाने का मौका दिया।

हमने मिलकर हरभऱ्याची भाजी बनाई। इसे चने के साग की सब्जी भी कहा जाता है। साथ ही बैंगन की सब्जी और तुअर दाल बनाई।

इन बातों पर की चर्चाः

दलित क्या खाते हैं, कैसे पकाते हैं, कोई नहीं जानता। इसका सामाजिक और राजनीतिक महत्व क्या है, इसके बारे में हमने बात की।

भेदभाव और सनदे के निजी अनुभवों पर बात करते हुए हमने दलित खानपान के प्रति जागरूकता की कमी और इस संस्कृति के डॉक्युमेंटेशन के महत्व पर चर्चा की।

इसे भी पढ़ें

चुनाव के बीच अचानक हरियाणा पहुंचे राहुल गांधी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं