राहुल ने बुलडोजर कार्रवाई पर SC की टिप्पणी को सराहा [Rahul appreciated SC’s comment on bulldozer action]

1 Min Read

कहा- भाजपा बुलडोजर नीति पर बेनकाब हुई, देश संविधान से चलेगा, सत्ता के चाबुक से नहीं

नई दिल्ली, एजेंसियां। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बुलडोजर एक्शन मामले में सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी की सराहना की।

उन्होंने कहा कि मानवता और न्याय को बुलडोजर के नीचे कुचलने वाली भाजपा का संविधान विरोधी चेहरा बेनकाब हो गया है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर राहुल ने कहा कि हम उम्मीद करते हैं कि इस मामले में कोर्ट निर्देश जारी कर भाजपा सरकारों के लोकतंत्र विरोधी अभियान से जनता की रक्षा करेगा। देश बाबा साहब के संविधान से चलेगा, सत्ता के चाबुक से नहीं।

सुप्रीम कोर्ट ने ये कहा..

दरअसल, सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में देशभर में आरोपियों के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई पर सुनवाई हुई।

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अगर कोई सिर्फ आरोपी है तो प्रॉपर्टी गिराने की कार्रवाई कैसे की जा सकती है?

जस्टिस विश्वनाथन और जस्टिस बीआर गवई की बेंच ने कहा, “अगर कोई दोषी भी हो, तब भी ऐसी कार्रवाई नहीं की जा सकती है।”

इसे भी पढ़ें

बुलडोजर एक्शन पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई, केंद्र सरकार ने दिया जवाब

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं