साम्प्रदायिक शक्तियों की मदद से चुनाव जीतते हैं राहुल और प्रियंका गांधी- CPIM नेता का बड़ा आरोप [Rahul and Priyanka Gandhi win elections with the help of communal forces- big allegation by CPIM leader]

1 Min Read

नई दिल्ली, एजेंसियां। CPI(M) पोलित ब्यूरो के सदस्य ए विजयराघवन ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वायनाड में पार्टी सम्मेलन के दौरान उन्होंने दावा किया कि राहुल गांधी ने अल्पसंख्यक सांप्रदायिक ताकतों के समर्थन से अपनी जीत सुनिश्चित की।

विजयराघवन ने सवाल उठाते हुए कहा, “क्या राहुल गांधी मुस्लिम सांप्रदायिक गठबंधन के मजबूत समर्थन के बिना जीत सकते थे?” उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि प्रियंका गांधी की रैलियों में अल्पसंख्यक कट्टरपंथी तत्व शामिल थे। उन्होंने कांग्रेस के नेतृत्व पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी सांप्रदायिक ताकतों के साथ समझौता कर रही है।

विजयराघवन ने केरल के पहले मुख्यमंत्री ईएमएस नंबूदरीपाद का उदाहरण देते हुए कहा कि कांग्रेस ने उन्हें हराने के लिए केंद्रीय मंत्रियों तक का सहारा लिया था।

इसे भी पढ़ें

संसद परिसर में हुई धक्का-मुक्की के कारण,आज राहुल गांधी से हो सकती है पूछताछ

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं