आंखों की गंभीर बीमारी से जूझ रहे राघव चढ्ढा, सर्जरी कराने लंदन गये

2 Min Read

नई दिल्ली, एजेंसियां। आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चढ्ढा आंखों की गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। इसकी सर्जरी कराने वह लंदन गये हैं। ये जानकारी दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने दी है।

उन्होंने बताया कि राघव की आंखों में कॉम्प्लिकेशन आ गया है। मुझे बताया गया था कि यह बेहद गंभीर है और अगर समय रहते उन्हें ट्रीटमेंट नहीं दिया गया तो उनकी आंखों की रोशनी भी जा सकती है।

भारद्वाज ने कहा कि मैं उनके जल्दी ठीक होने की कामना करता हूं। जैसे ही वे ठीक हो जाएंगे, वे भारत आएंगे और पार्टी के कैंपेन से जुड़ेंगे।

राघव चड्‌ढा इस साल मार्च में आंखों की सर्जरी कराने के लिए लंदन गए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राघव को रेटिना डिटेचमेंट को रोकने के लिए विट्रोक्टोमी सर्जरी करानी थी।

रेटिना डिटेचमेंट आंखों में होने वाली एक गंभीर बीमारी है। इसमें रेटिना में छोटे छेद होने लगते हैं और इससे आंखों की रोशनी को खतरा पैदा हो जाता है। इसे रोकने के लिए तुरंत सर्जरी करानी होती है।

ट्रीटमेंट के लिए लंदन होने के बावजूद राघव चड्‌ढा ने पार्टी में हो रही गतिविधियों को लेकर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहे हैं।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी से लेकर सुनीता केजरीवाल के राजनीति में कदम रखने जैसी गतिविधियों को लेकर उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट किए हैं।

इसे भी पढ़ें

कांग्रेस से गए थे भाजपा में, फिर लौटे कांग्रेस में

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं