गुजरात के मेडिकल कॉलेज में MBBS छात्र की रैगिंग, मौत [Ragging of MBBS student in Gujarat medical college, death]

1 Min Read

सीनियर्स ने 3 घंटे खड़ा रखा था

अहमदाबाद, एजेंसियां। गुजरात में पाटन जिले के GMERS मेडिकल कॉलेज में फर्स्ट ईयर के MBBS छात्र की मौत हो गई। सीनियर्स ने उसकी रैगिंग ली थी।

इस दौरान छात्र को 3 घंटे तक खड़ा रखा, जिसके बाद वह बेहोश हो गया। इलाज के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गई। घटना 16 नवंबर की है।

15 छात्रों पर FIR, कॉलेज से सस्पेंड:

मामले में कॉलेज के 15 सीनियर छात्रों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इन सभी छात्रों को कॉलेज से सस्पेंड कर दिया गया है। घटना के बाद कॉलेज की एंटी रैंगिंग कमेटी ने 26 स्टूडेंट्स (11 फर्स्ट ईयर और 15 सेकेंड ईयर) के बयान दर्ज किए। कमेटी ने बताया कि सेकेंड ईयर के 15 छात्रों ने फर्स्ट ईयर के 11 छात्रों की रैगिंग की थी।

इसे भी पढ़ें

उप राज्यपाल ने मेडिकल कॉलेज के सहायक प्राध्यापक को निलंबित करने की मंजूरी दी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं