राबड़ी ने पूछा- ललन सिंह ने मां-पत्नी को कितना पढ़ाया, महिलाओं का अपमान करना इनकी आदत, माफी मांगे नीतीश कुमार और केंद्रीय मंत्री [Rabri asked- How much did Lalan Singh teach his mother and wife, it is his habit to insult women, Nitish Kumar and Union Minister should apologize]

2 Min Read

पटना, एजेंसियां। बिहार विधान परिषद की नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी ने सीएम नीतीश कुमार और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह के माफी की मांग की है।

गुरुवार को विधानसभा परिसर में मीडिया से बात करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने कहा कि वे महिलाओं का अपमान कर रहे हैं।

मैं ललन सिंह से पूछना चाहती हूं कि उनकी मां और पत्नी कितनी पढ़ी-लिखी हैं, कितना पढ़ाया है उनको जो वह दूसरी महिलाओं पर आरोप लगा रहे हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बार-बार महिलाओं का अपमान करने के लिए माफी मांगनी चाहिए।

बता दें कि बजट को झुनझुना बताने वाले राबड़ी देवी के बयान पर दिल्ली में जब ललन सिंह से सवाल किया गया था, तो उन्होंने पूर्व सीएम पर तंज कसते हुए कहा था- राबड़ी देवी कितना लंबा साइन करती हैं, इसे कभी देख लीजिए। बजट जैसा चीज उनको कहां समझ में आएगा।

नीतीश कुमार ने भी की थी टिप्पणीः

वहीं बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधानसभा में मसौढ़ी विधायक रेखा देवी पर टिप्पणी करते हुए कहा था- अरे महिला हो, कुछ नहीं जानती हो…

राबड़ी ने ललन सिंह से मांगा सर्टिफिकेटः

सदन में नीतीश कुमार ने दलित महिला का अपमान किया है। मसौढ़ी विधायक को कहा कि महिला हो, कुछ आता नहीं है। हम ही लाए हैं।

वहीं ललन सिंह ने मुझे लेकर कहा कि कितना लंबा साइन करती है। बजट क्या समझ में आएगा।

मैं ललन सिंह से पूछना चाहती हूं, उन्होंने अपनी मां, अपनी पत्नी को कितना पढ़ाया-लिखाया है, जो दूसरों पर आरोप लगा रहे हैं।

सर्टिफिकेट दें कि उनकी मां-पत्नी कितना पढ़ी हैं। महिलाओं का अपमान करते हैं। सीएम और ललन सिंह को माफी मांगनी चाहिए।

इसे भी पढ़ें

ईडी ने बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी से की पूछताछ

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं