भारत में बनेगा क्वांटम डायमंड माइक्रोचिप इमेजर

1 Min Read

मुंबई, एजेंसियां। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ने IIT बॉम्बे के साथ सेमीकंडक्टर सेंसिंग टूल को लेकर समझौता किया है।

इसके तहत TCS और IIT बॉम्बे मिलकर देश के पहले क्वांटम डायमंड माइक्रोचिप इमेजर का निर्माण करेंगे। क्वांटम डायमंड माइक्रोचिप इमेजर मैग्नेटिक फील्ड की इमेज बना सकता है।

इससे सेमीकंडक्टर चिप्स की नॉन इनवेसिव और नॉन-डिस्ट्रक्टिव मैपिंग संभव हो जाती है। बताते चलें कि भारत इन दिनों माइक्रो चिप के निर्माण को प्राथिमकता दे रहा है।

इसे लेकर कंपनियों को प्रोत्साहित भी किया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें

विजय खंडूजा कैमरून में भारतीय राजदूत बने

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं