उदयपुर, एजेंसियां। ओलंपिक पदक विजेता और बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु आज अपने जीवन के नए सफर की शुरुआत करने जा रही हैं। वह वेंकट दत्ता के साथ सात फेरे लेंगी। इस भव्य शादी समारोह का आयोजन राजस्थान के लेकसिटी उदयपुर के उदय सागर झील के किनारे स्थित एक लग्जरी होटल में किया जाएगा।
प्रीवेडिंग फंक्शन में परिवार और दोस्तों ने लिया आनंद
इससे पहले, कल एक संगीत कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसमें सिंधु और वेंकट के परिवार और करीबी दोस्तों ने जमकर आनंद लिया। इस कार्यक्रम में मस्ती और हंसी का माहौल था, जो शादी के समारोह के उत्साह को और बढ़ा रहा था।
खेल, राजनीति और फिल्म इंडस्ट्री की हस्तियों की होगी मौजूदगी
शादी समारोह में खेल, राजनीति और फिल्म इंडस्ट्री की कई मशहूर हस्तियां शिरकत करेंगी। पीवी सिंधु और वेंकट दत्ता की शादी साउथ इंडियन शैली में होगी, और समारोह में साउथ इंडियन थीम पर सजावट की गई है। इसके अलावा, राजस्थानी संस्कृति का भी खूबसूरत तड़का लगेगा, जिसमें पारंपरिक राजस्थानी खान-पान के साथ लोक गीत और नृत्य की विशेष प्रस्तुति होगी।
हैदराबाद में होगा भव्य स्वागत समारोह
शादी के बाद 24 दिसंबर को पीवी सिंधु और वेंकट दत्ता का भव्य स्वागत समारोह हैदराबाद में आयोजित किया जाएगा। वेंकट दत्ता, जो एक आईटी कंपनी के निदेशक हैं, से शादी कर रही हैं पीवी सिंधु। इस शादी के प्रति फैंस और रिश्तेदारों में उत्साह और खुशी का माहौल है।
इसे भी पढ़ें

















