आंध्र प्रदेश सरकार का तोहफा पाकर गदगद हुआ ‘पुष्पा’, अल्लू अर्जुन ने पोस्ट कर जताया आभार [‘Pushpa’ was elated after receiving the gift from Andhra Pradesh government, Allu Arjun expressed his gratitude by posting]

2 Min Read

आंध्रप्रदेश, एजेंसियांअल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहद फासिल जैसे सितारों से सजी फिल्म पुष्पा 2: द रूल’ दो दिन बाद यानी 5 दिसंबर को दुनिया भर के सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। सुकुमार निर्देशित यह फिल्म साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है।

आंध्र प्रदेश में टिकट के दाम में बढ़ोतरी की गई है। यह एलान बीते दिनों आंध्र प्रदेश सरकार ने किया था। वहीं, अब सरकार के इस फैसले पर अभिनेता अपनी प्रतिक्रिया देते नजर आए हैं।

आंध्र प्रदेश सरकार का ‘पुष्पा’ को तोहफा

बढ़ती प्रत्याशा के बीच, आंध्र प्रदेश सरकार ने ‘पुष्पा 2: द रूल’ के लिए टिकट की कीमत में बढ़ोतरी की घोषणा की है। इस फैसले से अभिनेता अल्लू अर्जुन गदगद हो उठे हैं। उन्होंने तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री के विकास और समृद्धि के प्रति अटूट प्रतिबद्धता के लिए माननीय मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू और माननीय उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण को धन्यवाद दिया है।

गदगद हुए अल्लू अर्जुन

अल्लू अर्जुन ने अपने सोशल मीडिया पर धन्यवाद नोट साझा किया जिसमें उन्होंने लिखा, ‘टिकट बढ़ोतरी को मंजूरी देने के लिए मैं आंध्र प्रदेश सरकार को दिल से धन्यवाद देता हूं। यह प्रगतिशील निर्णय तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री के विकास और समृद्धि के लिए आपकी दृढ़ प्रतिबद्धता को दर्शाता है।’

इसे भी पढ़ें

सेंसर बोर्ड ने पुष्पा 2 को दी हरी झंडी, फिल्म को मिला U/A सर्टिफिकेट

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं