पंजाबी रैपर शुभ UN के ग्लोबल ब्रांड एंबेसडर बने [Punjabi rapper Shubh becomes global brand ambassador of UN]

1 Min Read

चंडीगढ़, एजेंसियां। पंजाबी रैपर शुभ को संयुक्त राष्ट्र ने UNFCCC डिजिटल क्लाइमेट एडवाइजरी का ग्लोबल ब्रांड एंबेसडर चुना है। वे अब लियोनार्डो डिकैप्रियो, डेविड बेकहम, कोल्डप्ले, बीटीएस, बिली इलिश, डॉन चीडल, शैलेन वुडली, प्रिंस हैरी और मेघन मार्कल जैसी हस्तियों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं, जो जलवायु परिवर्तन पहल पर UNFCCC के साथ सहयोग करते हैं।

शुभ की लोकप्रियता से प्रभावित है यूएनः

संयुक्त राष्ट्र का यह फैसला शुभ की लोकप्रियता, संगीत और फैन फॉलोइंग को ध्यान में रखते हुए लिया गया।
‘जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र फ्रेमवर्क कन्वेंशन (UNFCCC)’ का मानना है कि शुभ का संगीत न केवल मनोरंजन का साधन है, बल्कि वह अपनी कला और मंच का उपयोग सामाजिक मुद्दों पर जागरूकता बढ़ाने के लिए भी कर सकते हैं।
29वां संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन (COP29) बाकू, अजरबैजान में हो रहा है।

इसे भी पढ़ें

भोजपुरी सेंसेशन अक्षरा सिंह ने पंजाबी सिंगर मनकीरत औलख के साथ “डिफेंडर” से मचाया धमाल

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं