लुधियाना : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुक्रवार को लुधियाना में देश के दूसरे सबसे बड़े टाटा ‘स्टील प्लांट’ की नींव रखी।
यह प्लांट ₹2600 करोड़ की लागत से बनेगा। इस प्लांट के संचालन से पंजाब के हजारों युवाओं को रोजगार मिलेगा।
इस मौके पर मान ने कहा कि प्रदेश में शांतिपूर्ण माहौल की वजह से पंजाब में इतने बड़े निवेश आ रहे हैं। निवेश का यह सिलसिला आने वाले दिनों में भी जारी रहेगा।







