पुणे रोड एक्सीडेंटः पुलिस का दावा-नाबालिग ही चला रहा था पोर्श कार

3 Min Read

पुणे, एजेंसियां। पुणे सड़क हादसा मामले में पुलिस ने बड़ा दावा किया है। पुलिस का कहना है कि पोर्श कार नाबालिग ही चला रहा था।

मामले में ड्राइवर को फंसाने की कोशिश की जा रही है। पुलिस ने साफ तौर पर इस बात का खंडन किया है कि कार ड्राइवर ही चला रहा था।

पुलिस ने कहा है कि हम अब इस बात पर जांच कर रहे हैं कि ड्राइवर पर कौन दबाव बना रहा है। अब यह देखा जाना है कि किसके दबाव में ड्राइवर ने वह बयान दिया है।

बता दें कि पुणे में बीते दिन हुए सड़क हादसे ने सबको दहला दिया। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई थी।

पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने कहा है कि उनके पास जो वीडियो फुटेज आय़ा है उसमें साफ तौर पर दिख रहा है कि गाड़ी 17 साल का नाबालिग ही चला रहा है।

इसके साथ ही पुलिस ने यह भी कहा कि जब नाबालिग का ब्लड चेक कराया गया तो उसमें शराब की मात्रा मापने वाले जांच रिपोर्ट नहीं है।

हम मजबूत केस बनाने की तैयारी कर रहे हैं। शुक्रवार को पुलिस ने कहा कि हमारे पास पब के भी सीसीटीवी फुटेज हैं।

हमारा केस सिर्फ ब्लड रिपोर्ट पर निर्भर नहीं करता है। इसका मतलब है कि हमारे पास अन्य रिपोर्ट भी हैं।

बताते चलें कि हादसा 18 मई की रात पुणे में हुआ था। 17 साल का नाबालिग अपने दोस्तों के साथ 12वीं पास करने की खुशी में पब से पार्टी करके वापस आ रहा था।

रात करीब 2.15 बजे कार ने बाइक सवारों को टक्कर मारी थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार की टक्कर से बाइक सवार लड़की हवा में कई फीट उछलकर जमीन पर आ गिरी थी और युवक पास खड़ी दूसरी कार में जा टकराया था।

उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी। मौत मामले में कोर्ट ने आरोपी नाबालिग को घटना के 15 घंटे अंदर ही जमानत दे दी थी, हालांकि मामला सुर्खियों में आने के बाद उसकी जमानत रद्द करते हुए जुबेनाइल कोर्ट ने उसे 15 दिनों की न्यायिक हिरासत में हाल सुधार गृह भेज दिया है।

इसे भी पढ़ें

माही के फैंस के लिए खुशखबरी, अगले IPL में भी नजर आ सकते हैं धोनी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं