पुणे एक्सीडेंट केसः नाबालिग की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जायेगी पुलिस [Pune accident case: Police will go to Supreme Court against the bail of minor]

1 Min Read

बॉम्बे हाईकोर्ट 25 जून को रिहा किया है

पुणे, एजेंसियां। पोर्श कार हादसे के नाबालिग आरोपी की रिहाई के खिलाफ पुणे पुलिस सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगा सकती है। बॉम्बे हाईकोर्ट ने 25 जून को नाबालिग को जमानत दे दी थी।

तब कोर्ट ने कहा कि हमें आरोपी के साथ वैसे ही पेश आना होगा, जैसे हम कानून का उल्लंघन करने वाले किसी और बच्चे के साथ पेश आते। फिर चाहे अपराध कितना भी गंभीर क्यों न हो।

हाईकोर्ट के आदेश के बाद किशोर को सुधार गृह से रिहा कर दिया गया और उसकी हिरासत उसकी मौसी को सौंप दी गई थी।

इसे भी पढ़ें

पुणे एक्सीडेंटः आरोपी नाबालिग की मां भी गिरफ्तार

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं