लोक सेवक राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ नागरिकों की सेवा करते रहेंगे: राष्ट्रपति

1 Min Read

नयी दिल्ली : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रविवार को ‘सिविल सेवा दिवस’ पर लोक सेवकों को बधाई दी।

उन्होंने विश्वास जताया कि वे ‘‘राष्ट्र प्रथम’’ की भावना के साथ देश के नागरिकों की सेवा करना जारी रखेंगे।

देश में 21 अप्रैल को सिविल सेवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह दिन नौकरशाहों का नागरिकों के हित के लिए खुद को पुन: समर्पित करने और सार्वजनिक सेवा एवं काम में उत्कृष्टता के लिए अपनी प्रतिबद्धताओं को दोहराने का अवसर होता है।

इसे भी पढ़ें

राहुल की तबीयत खराब, सतना में कांग्रेस की रैली को खरगे करेंगे संबोधित : पटवारी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं