UPSC CSE PT: PSC CSE पीटी 25 मई को, टाइम मैनेजमेंट का ध्यान रखें, नए नोट्स न पढ़ें, जानें लास्टा मिनट टिप्स [PSC CSE PT on 25th May, take care of time management, do not read new notes, know last minute tips]

IDTV Indradhanush
2 Min Read

UPSC CSE PT:

नई दिल्ली, एजेंसियां। रविवार 25 मई को UPSC सिविल सर्विस प्रीलिम्स एग्जाम 2025 होगा। इसमें दो पेपर होंगे… प्रीलिम्स पेपर I- सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक
प्रीलिम्स पेपर II- दोपहर 2:30 से शाम 4:30 बजे के तक

UPSC CSE PT: कॉन्फिडेंट रहें, टाइम मैनेजमेंट का ध्यान रखेः

परीक्षा के दिन आपकी सबसे पहली रणनीति कॉन्फिडेंट रहने की होनी चाहिए। पॉजिटिव सोच बनाएं रखें और बेवजह स्ट्रेस न लें। इसके अलावा आपका टाइम मैनेजमेंट एग्जाम की शुरुआत से ही अच्छा होना चाहिए। आसान सवालों को पहले करें और उसके बाद मुश्किल सवालों की ओर बढ़ें। नेगेटिव मार्किंग का ध्यान रखे और श्योर होने पर ही जवाब भरे। तुक्के मारने से बचे। OMR शीट ध्यान से भरें। आंसर्स ऊपर-नीचे करने की गलती न करें और क्वेश्चन पेपर का नंबर और आंसर शीट का नंबर अच्छी तरह जांच लें। आखिर के 10 मिनट में OMR शीट चेक करें कि सही से भरी है या नहीं।

प्रीलिम्स में फैक्ट्स पर फोकस करना होता है। एक्जैक्ट वर्ड्स, एक्जैक्ट नेम्स आपको पता होने चाहिए, क्योंकि ऑप्शन्स उसी तरह से होते हैं। दूसरी ओर मेन्स में ब्रॉड अंडरस्टैंडिंग जरूरी है, क्योंकि वहां पर आपको दो पन्ने या कई पन्ने भरने होते हैं। मेन्स में भी आपको एक्जैक्ट फैक्ट्स डालने होते हैं, लेकिन एक ब्रॉड अंडरस्टैंडिंग भी जरूरी है। इसलिए पढ़ने का तरीका थोड़ा बदल जाता है।

UPSC CSE PT: अब नए नोट्स बिल्कुल न पढ़ें

कैंडिडेट्स नई चीजें पढ़ने या चैप्टर्स की ऑनलाइन वीडियो देखने की बजाय अपने खुद के बनाए नोट्स से ही रिवीजन करें। इन नोट्स से याद रखना आसान होता है और कॉन्फिडेंस भी बेहतर होता है। आखिरी दिनों में नए नोट्स जोड़ने से कंफ्यूजन बढ़ सकता है और घबराहट हो सकती है। इसलिए बेहतर है कि परिचित नोट्स, माइंड मैप्स और पुराने रिसोर्सेस पर ही भरोसा करें।

इसे भी पढ़ें

UPSC Exam: UPSC पीटी को लेकर रांची में इन जगहों पर निषेधाज्ञा लागू

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं