Prostate Cancer: जानिए क्या है प्रोस्टेट कैंसर? समय रहते पहचानें इसके लक्षण [Know what is prostate cancer? Identify its symptoms in time]

2 Min Read

Prostate Cancer:

नई दिल्ली, एजेंसियां। दुनियाभर में प्रोस्टेट कैंसर के मामलों में तेज़ी से वृद्धि हो रही है। ग्लोबल कैंसर ऑब्जर्वेटरी 2020 के अनुसार, हर साल करीब 14 लाख नए केस सामने आते हैं और ब्रिटेन में प्रतिदिन 33 मौतें होती हैं। यह पुरुषों में सबसे आम कैंसरों में से एक है, जिसकी संभावना उम्र बढ़ने के साथ बढ़ जाती है, खासकर 50 वर्ष की आयु के बाद। प्रोस्टेट ग्रंथि में विकसित होने वाला यह कैंसर धीरे-धीरे बढ़ता है लेकिन कभी-कभी आक्रामक भी हो सकता है।

जो पुरुष शारीरिक रूप से सक्रिय नहीं हैं, हाई फैट डाइट लेते हैं या जिनके परिवार में पहले से किसी को प्रोस्टेट कैंसर रहा हो, उन्हें यह खतरा अधिक होता है। जिन पुरुषों के पिता या भाई को यह रोग हो चुका है, उनके लिए जोखिम 2-3 गुना अधिक है।

Prostate Cancer: क्या इसके लक्षण

शुरुआती लक्षणों में बार-बार पेशाब आना, रात में जागकर पेशाब करने की जरूरत, पेशाब में जलन या रक्त आना, पीठ, कूल्हों या जांघों में दर्द शामिल हैं। इन लक्षणों की अनदेखी भारी पड़ सकती है।

Prostate Cancer: विशेषज्ञों के अनुसार

विशेषज्ञों के अनुसार, प्रोस्टेट कैंसर को पूरी तरह रोका नहीं जा सकता, लेकिन इसकी आशंका को कम किया जा सकता है। रेड मीट, प्रोसेस्ड फूड, डेयरी प्रोडक्ट्स और शराब से दूरी बनाना लाभदायक हो सकता है। फल, सब्जियां और लो-फैट डाइट अपनाकर, साथ ही नियमित व्यायाम करके इस बीमारी से बचाव संभव है।

समय पर जांच और सतर्कता ही इस बीमारी से बचाव का सबसे प्रभावी तरीका है। यदि आप 50 वर्ष से अधिक हैं या जोखिम समूह में आते हैं, तो समय-समय पर जांच कराना न भूलें।

इसे भी पढ़ें

2020- 2040 के बीच प्रोस्टेट कैंसर के मामले होंगे दोगुने, मौत के मामले 85 प्रतिशत बढ़ेंगे: लैंसेट

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं