वायनाड से प्रियंका की चुनावी राजनीति में एंट्री, क्या बनेगा इतिहास ? [Priyanka’s entry into electoral politics from Wayanad, what history will be made?]

2 Min Read

नई दिल्ली, एजेंसियां। प्रियंका गांधी अब राजनीति में डेब्यू करने जा रही हैं। वह वायनाड लोकसभा सीट से होने वाले उपचुनाव में मैदान में नजर आयेंगी।

इस डेब्यू को लेकर लंबे समय से कयास लगाए जा रहे थे। प्रियंका गांधी जब 2019 में यूपी में प्रचार का जिम्मा संभाला,तभी से चर्चा थी कि वह अमेठी सीट से चुनाव लड़ सकती है।

फिर यूपी में हुए विधानसभा चुनाव में भी कयासों का बाजार इसी तरह से गर्म रहा। 2024 में जब सोनिया गांधी ने रायबरेली सीट छोड़ दी तो फिर चर्चा तेज हो गई कि अब प्रियंका गांधी इस पारंपरिक सीट से अपने राजनीतिक पारी में डेब्यू कर सकती हैं, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

रायबरेली सीट से राहुल गांधी ही चुनाव लड़ते हैं लेकिन अब स्थिति साफ हो गइ है। चूंकि राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव में दो सीटों से केरल की वायनाड और यूपी की रायबरेली से चुनाव लड़ा था।

दोनों ही सीटों में जीत के बाद राहुल गांधी ने वायनाड सीट छोड़ने का निर्णय लिया है। अब इस सीट से प्रियंका गांधी अपनी राजनीतिक पारी का डेब्यू करने जा रही हैं।

मां, बेटी और बेटा तीनों संसद पहुंचेंगे

अब तक खुद को चुनाव प्रचार तक सीमित रखने वाली प्रियंका अब पहली बार चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमाएंगी।

यदि प्रियंका गांधी वायनाड से लोकसभा उपचुनाव जीत लेती हैं, तो यह पहली बार होगा कि जब गांधी-नेहरू परिवार से मां, बेटा और बेटी एक साथ संसद में होंगे।

इसे भी पढ़ें

प्रियंका गांधी के वायनाड से चुनाव लड़ने की चर्चा

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं