प्रियंका रायबरेली और राहुल अमेठी से लड़ सकते हैं चुनाव

1 Min Read

अमेठी, एजेंसियां। अमेठी से राहुल गांधी का चुनाव लड़ना लगभग तय हो गया है। गुरुवार को अमेठी पहुंचे सोनिया गांधी के प्रतिनिधि किशोरी लाल शर्मा ने कहा, ‘गांधी परिवार का सदस्य ही चुनाव लड़ेगा।’

जब उनसे पूछा गया कि क्या राहुल लड़ेंगे? उन्होंने कहा कि सारी तैयारियां उनके ही लिए है। किसी दूसरे व्यक्ति के लिए नहीं। पार्टी के कार्यकर्ता यही चाहते हैं कि गांधी परिवार से ही कोई सदस्य अमेठी से चुनाव लड़े।’

गुरुवार को गांधी परिवार के नामांकन का काम देखने वाले वकील केसी कौशिक पहले रायबरेली और फिर अमेठी पहुंचे। ऐसे में कयास यह भी है कि प्रियंका रायबरेली से चुनाव लड़ सकती हैं।

यूपी कांग्रेस सोशल मीडिया सेल के को-कोऑर्डिनेटर विकास अग्रहरि ने भी सोशल मीडिया पर 3 मई को राहुल के नामांकन का पोस्टर पोस्ट किया।

इसे भी पढ़ें

IPL-2024 में पहली बार आउट हुए धोनी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं