प्रियंका कक्कड़ बनीं आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता

1 Min Read

नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी ने प्रियंका कक्कड़ को पार्टी का राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता बनाया है। प्रियंका कक्कड़ लंबे समय से आप से जुड़ी रही हैं। पेशे से वकील कक्कड़ राज्यसभा सांसद संजय सिंह की सलाहकार हैं। वह आम आदमी पार्टी की गतिविधियों में पिछले कुछ वर्षों से काफी सक्रिय भूमिका निभाती आई है। अभी तक प्रियंका कक्कड़ टीवी डिबेट शो में आम आदमी पार्टी की ओर से मुखर होकर विभिन्न मुद्दों पर अपना पक्ष रखती आई हैं।

वह संगठनात्मक स्तर पर भी अहम मुद्दों को रखती आई हैं। इतना ही नहीं, उनकी योग्यता और सियासी समझ से पार्टी के अहम नेता भी काफी प्रभावित हैं। अभी तक प्रियंका कक्कड़ आम आदमी पार्टी में राष्ट्रीय प्रवक्ता के रूप काम करती आई हैं।

अब उन्हें राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता बना दिया गया है। इस बात की घोषणा आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव डॉक्टर संदीप पाठक ने शनिवार को की। संदीप पाठक ने प्रियंका कक्कड़ की नई नियुक्ति पर बधाई देते हुए कहा कि मुझे भरोसा है कि वह नई जिम्मेदारियों को ​सफलतापूर्वक निर्वहन करने में कामयाब होंगी। 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं