नामांकन से पहले प्रियंका गांधी का वायनाड में रोड शो, राहुल भी मौजूद [Priyanka Gandhi’s road show in Wayanad before nomination, Rahul also present]

1 Min Read

BJP ने वायनाड से नाव्या हरिदास को उतारा

वायनाड, एजेंसियां। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा कुछ देर में वायनाड लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल करेंगी। नामांकन से पहले वे रोड शो कर रही हैं।

प्रियंका के साथ राहुल गांधी और रॉबर्ट वाड्रा भी मौजूद हैं। प्रियंका गांधी पहली बार चुनाव लड़ रही हैं। भाजपा ने उनके खिलाफ नाव्या हरिदास को उतारा है।

राहुल गांधी छोड़ी है ये सीटः

लोकसभा चुनाव 2024 में राहुल गांधी ने केरल की वायनाड और यूपी की रायबरेली लोकसभा सीट से जीत हासिल की थी।

बाद में उन्होंने गांधी परिवार की पारंपरिक रायबरेली सीट को चुना और वायनाड छोड़ दी।

2 लोकसभा सीटों पर हो रहे उप चुनावः

चुनाव आयोग ने 15 अक्टूबर की दोपहर को 13 राज्यों की 47 विधानसभा और लोकसभा की 2 सीटों पर उपचुनाव की घोषणा की थी। इनमें केरल की वायनाड और महाराष्ट्र की नांदेड़ लोकसभा सीटें शामिल हैं।

केरल की दो विधानसभा सीटों पर भी उपचुनाव है। पार्टी ने दोनों सीटों पर भी उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है।

इसे भी पढ़ें

प्रियंका गांधी के वायनाड से चुनाव लड़ने की चर्चा

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं