प्रियंका गांधी बोली-असम में माफिया राज चल रहा, बीजेपी वाशिंग मशीन लेकर बैठी

1 Min Read

गुवाहाटी, एजेंसियां। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आजा असम में थीं। असम के धुबरी में उन्होंने चुनावी रैली को संबोधित किया।

प्रियंका ने कहा कि असम में माफियाओं का राज चल रहा है। जब आपके CM कांग्रेस पार्टी में थे तो उनके खिलाफ गंभीर आरोप थे। भाजपा में जाते ही उन पर लगे सभी आरोप धुल गए।

भाजपा ने एक वाशिंग मशीन बनाई है, जहां भ्रष्ट लोगों को डालकर साफ कर दिया जाता है। ये चीज सबसे पहले उन्होंने आपके सीएम के साथ किया है।

आज देश में 45 साल में सबसे ज्यादा बेरोजगारी है। क्योंकि सरकार में बैठे मंत्रियों का सारा ध्यान अपने स्वार्थ पर है।

देश में 30 लाख से ज्यादा सरकारी पद खाली हैं, लेकिन जिससे भी बात करो वो बेरोजगार है। तेलंगाना और कर्नाटक में कांग्रेस के मुख्यमंत्री कांग्रेस की गारंटियों को पूरा कर रहे हैं। वहीं असम में बीजेपी के शासन में माफिया राज चल रहा है।

इसे भी पढ़ें

असिस्टेंट प्रोफेसर के 4000 पदों पर वेकेंसी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं