प्रियंका ने वायनाड से नामांकन किया, बोलीं- 35 साल पिता, मां, भाई के लिए कैंपेन किया [Priyanka filed nomination from Wayanad, said- campaigned for father, mother, brother for 35 years]

2 Min Read

पहली बार अपने लिए समर्थन मांग रही हूं

वायनाड, एजेंसियां। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने रोड शो के बाद वायनाड लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल कर दिया है।

इस दौरान उनके साथ भाई राहुल गांधी, मां सोनिया गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी मौजूद रहे।

17 साल की उम्र से कर रही कैंपेनः

प्रियंका ने नामांकन से पहले कहा- जब मैं 17 साल की थी, तब मैंने पहली बार पिता के लिए 1989 में कैंपेन किया था। तब से इन 35 साल के दौरान मां, भाई के लिए वोट मांगें। अब पहली बार खुद के लिए समर्थन मांग रही हूं।

राहुल बोले-वायनाड से दो सांसदः

राहुल गांधी ने कहा कि वायनाड देश का ऐसा क्षेत्र है जहां से 2 सांसद हैं। एक आधिकारिक सांसद और दूसरा अनौपचारिक सांसद। दोनों वायनाड के लिए काम करें

पहली बार चुनाव लड़ रही प्रियंकाः

प्रियंका गांधी पहली बार चुनाव लड़ रही हैं। भाजपा ने उनके खिलाफ नाव्या हरिदास को उतारा है। लोकसभा चुनाव 2024 में राहुल गांधी ने केरल की वायनाड और यूपी की रायबरेली लोकसभा सीट से जीत हासिल की थी।

उन्होंने गांधी परिवार की पारंपरिक रायबरेली सीट को चुना और वायनाड छोड़ दी। यहां 13 नवंबर को वोटिंग होगी और 23 नवबंर को नतीजे आएंगे।

इसे भी पढ़ें

वायनाड से प्रियंका की चुनावी राजनीति में एंट्री, क्या बनेगा इतिहास ?

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं