हॉलीवुड में हीरो जितनी फीस लेकर प्रियंका ने रचा इतिहास [Priyanka created history by charging as much as a hero in Hollywood]

2 Min Read

बोली-बॉलीवुड में होती है राजनीति

लांस एंजिलस, एजेंसियां। बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रिंयका चोपड़ा आज 18 जुलाई को 42 साल की हो चुकी हैं। उत्तर प्रदेश के बरेली में जन्मीं प्रियंका चोपड़ा ने बचपन में कभी रंगभेद का सामना किया, तो कभी तानों से बचने के लिए बाथरूम में छिपकर खाना खाया।

इन सबके बावजूद उन्होंने महज 18 साल की उम्र में 90 देशों की खूबसूरत कंटेस्टेंट्स को पीछे कर 2000 में मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया।

मिस वर्ल्ड जीतने के बाद प्रियंका ने पहले तमिल सिनेमा में एंट्री ली और फिर बॉलीवुड में। प्रियंका ने लगातार ऐतराज, कृष, फैशन, डॉन 2, अग्निपथ जैसी बेहतरीन फिल्मों में काम करते हुए खुद को बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस के बीच ला खड़ा किया, लेकिन फिर 2015 के बाद उन्होंने अचानक इंडस्ट्री छोड़ दी।

बॉलीवुड की राजनीति से थक गईं थी

सालों बाद प्रियंका ने एक पॉडकास्ट में बताया कि उन्होंने अपनी मर्जी से बॉलीवुड इंडस्ट्री से दूरी नहीं बनाई थी, बल्कि उन्हें कॉर्नर किया गया था। उन्हें मनमुताबिक काम नहीं दिया जा रहा था और वो लगातार होती पॉलिटिक्स से थक चुकी थीं।

हॉलीवुड में बतौर सिंगर शुरू किया काम

फिल्में मिलनी बंद हुईं तो प्रियंका की मां ने उनसे कहा था- तुम्हें कमाई का कोई दूसरा जरिया ढूंढना चाहिए।

फिर क्या था, प्रियंका ने बतौर सिंगर करियर की दूसरी पारी शुरू की। इंग्लिश गानों से हॉलीवुड में जगह बनाने वालीं प्रियंका के लिए ये बदलाव अहम साबित हुआ।

जहां भारत में जेंडर पे गेप एक अहम बहस का मुद्दा है, वहीं प्रियंका ने हॉलीवुड एक्टर्स के बराबर फीस लेकर इतिहास रचा। वो हॉलीवुड में सबसे ज्यादा काम करने वाली इंडियन एक्ट्रेस हैं।

आज वो भारत की सबसे कामयाब महिलाओं की फेहरिस्त में टॉप पर हैं। वहीं इंस्टाग्राम पर उनके भारत के पीएम नरेंद्र मोदी से भी ज्यादा फॉलोवर्स हैं।

इसे भी पढ़ें

लॉस एंजिल्स के 160 करोड़ के घर में वापस लौटेंगी एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं