संसद में प्रियंका ने राजनाथ पर बोला हमला, कहा- नेहरू को छोड़िए, आपने क्या किया [Priyanka attacked Rajnath in Parliament, said- leave Nehru, what have you done]

IDTV Indradhanush
2 Min Read

राजनाथ ने संविधान पर चर्चा में नेहरू का नाम छोड़ दिया था

नई दिल्ली, एजेंसियां। प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को संसद में संविधान पर चर्चा के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि संविधान ने आज की सरकार को नारी शक्ति पर बात करने को मजबूर किया।

केंद्र सरकार नारी शक्ति अधिनियम बिल को लागू क्यों नहीं करती। क्या आज की महिला 10 साल तक इंतजार करेगी।

प्रियंका ने केंद्र सरकार से कहा- आप पंडित नेहरू का नाम नहीं लेते। जहां जरूरत होती है, वहां जरूर लेते हैं। सत्ता पक्ष के साथी अतीत की बातें करते हैं। 1921 में क्या हुआ, नेहरू ने क्या किया।

अरे वर्तमान की बात करिए। देश को बताइए कि आप क्या कर रहे हैं। आपकी जिम्मेदारी क्या है। क्या सारी जिम्मेदारी नेहरू जी की है।

इंदिरा गांधी की उपलब्धियां गिनाईः

मौके पर प्रियंका गांधी ने पूर्व पीएम इंदिरा गांधी की उपलब्धियां भी गिनाई। कहा कि इंदिरा जी ने बैंकों, खदानों का राष्ट्रीयकरण कराया। कांग्रेस सरकारों में शिक्षा-भोजन का अधिकार मिला। जनता का भरोसा मिला।

पहले संसद चलती थी तो उम्मीद होती थी कि महंगाई और बेरोजगारी पर चर्चा होगी, कोई रास्ता निकलेगा। कोई नीति बनेगी तो देश की अर्थव्यवस्था, भविष्य को मजबूत बनाने के लिए बनेगी। आज तो संसद ही नहीं चलने दी जा रही।

पीएम मोदी को भी लपेटाः

प्रियंका ने कहा- पीएम सदन में संविधान की किताब को माथे से लगाते हैं। संभल, हाथरस, मणिपुर में जब न्याय की बात उठती है तो माथे पर शिकन तक नहीं आता।

एक कहानी होती थी- राजा भेष बदलकर बाजार में आलोचना सुनने जाता था कि प्रजा क्या कह रही है। मैं सही रास्ते पर हूं या नहीं। आज के राजा भेष तो बदलते हैं, उन्हें शौक है। न जनता के बीच जाने की हिम्मत है और न आलोचना सुनने की।

इसे भी पढ़ें

प्रियंका गांधी ने केंद्र सरकार पर बोला हमला, कहा- हमारी लड़ाई हमारे देश की आत्मा के लिए

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं