रायपुर, एजेंसियां। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने गुरुवार को कोरबा लोकसभा के चिरमिरी में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मोदी जी खुद को बड़ा ईमानदार बताते हैं, लेकिन इस देश में भ्रष्टाचार की सबसे बड़ी स्कीम लेकर आए।
यह स्कीम थी, जो चंदा देगा, उसका नाम गुप्त रहेगा। इसके तहत अपने बड़े-बड़े मित्रों से चंदा लिया। पहले उनके ऊपर छापा मारा, फिर चंदा लेकर जांच बंद कर दी।
प्रियंका ने कोविड वैक्सीन ‘कोवीशील्ड‘ को लेकर कहा कि टीका लगवाकर कुछ लोग मर गए, कुछ बीमार हो गए। पहले सर्टिफिकेट मिलता था, तो उसमें मोदी जी की फोटो होती थी, लेकिन अब लगवाओगे तो नहीं मिलेगी।
इसे भी पढ़ें








