आरएसएस के सर्वेक्षण के अनुसार लोकसभा चुनाव में भाजपा 200 सीट भी नहीं जीत पाएगी : प्रियांक खरगे

1 Min Read

बेंगलुरु: कर्नाटक सरकार में मंत्री प्रियांक खरगे ने शनिवार को दावा किया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक आंतरिक सर्वेक्षण के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) लोकसभा चुनाव में 200 सीट भी नहीं जीत पाएगी।

खरगे ने सूखा राहत मांगने के लिए केंद्र को प्रस्ताव सौंपने में राज्य सरकार की ओर से देरी किये जाने से जुड़े बयान को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर ‘‘झूठ बोलने’’ का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि शाह को ‘‘गलत सूचना मंत्री होना चाहिए था।’’ कांग्रेस नेता ने दावा किया, ‘‘राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के आंतरिक सर्वेक्षण के अनुसार पार्टी (भाजपा) को इस बार 200 सीट भी नहीं मिलेगी।

संघ यह कह रहा है। राज्य में, वे आठ सीट के आंकड़े को भी पार नहीं कर पाएंगे। वे कैसे जीतेंगे, जब (भाजपा में) 14-15 सीट पर आंतरिक लड़ाई है।’’

इसे भी पढ़ें

दूरसंचार सचिव ने 5जी प्रयोगशालाओं के लिए प्रायोगिक मॉड्यूल की शुरुआत की

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं