Prince Khan:
धनबाद। धनबाद पुलिस ने सोमवार को वासेपुर में फरार गैंगस्टर प्रिंस खान के भाई ऋतिक खान के घर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की। भूली ओपी पुलिस की टीम ने कमर मुखदमी रोड स्थित ऋतिक के मकान में यह कार्रवाई की।
Prince Khan:भगोड़ा घोषित है ऋतिक खानः
ऋतिक खान पर वर्ष 2019 में आर्म्स एक्ट के तहत दो मामले दर्ज हैं। उस पर अवैध हथियार रखने और गैंग की आपराधिक गतिविधियों में शामिल होने के आरोप हैं। फरार रहने के कारण उसे भगोड़ा घोषित किया गया था।
Prince Khan:न्यायालय में समर्पण के लिए समय दिया गया थाः
पुलिस ने पहले ऋतिक के घर पर कुर्की की नोटिस चिपकाई थी। न्यायालय में समर्पण के लिए समय दिया गया था। आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने पर कोर्ट के आदेश से यह कार्रवाई की गई।
Prince Khan:फरार और घोषित अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा: पुलिस
पुलिस ने मकान से फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक सामान, दस्तावेज और अन्य घरेलू वस्तुएं जब्त कीं। कार्रवाई के दौरान स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने शांतिपूर्वक ऑपरेशन पूरा किया।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि फरार और घोषित अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा। यह कार्रवाई वासेपुर क्षेत्र में सक्रिय अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का संकेत है।
इसे भी पढ़े








