कांग्रेस को आर्थिक रूप से पंगु बनाने के सुनियोजित प्रयास में प्रधानमंत्री: सोनिया गांधी

1 Min Read

नयी दिल्ली, एजेंसियां : कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी ने पार्टी के बैंक खातों को ‘फ्रीज’ (लेनदेन पर रोक) किए जाने के मुद्दे पर बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री द्वारा कांग्रेस को आर्थिक रूप से पंगु बनाने का सुनियोजित प्रयास किया जा रहा है।

सोनिया गांधी ने यह भी कहा कि लोकसभा चुनाव में समान अवसर सुनिश्चित करने के लिए कांग्रेस को उसके बैंक खातों के इस्तेमाल की अनुमति दी जानी चाहिए।

सोनिया ने कहा, ‘इन सबसे चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भी, हम अपने चुनाव अभियान की प्रभावशीलता को बनाए रखने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास कर रहे हैं।

एक तरफ ‘चुनावी बॉण्ड’ का मुद्दा है, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने असंवैधानिक करार दिया है। जैसा कि सभी जानते हैं, चुनावी बॉण्ड से बीजेपी को भारी और बड़े पैमाने पर फायदा हुआ है।

दूसरी ओर, प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस की वित्तीय स्थिति पर लगातार हमले हो रहे हैं। हम सभी का मानना है कि यह अभूतपूर्व और अलोकतांत्रिक है।’

इसे भी पढ़ें

सद्गुरु के स्वास्थ्य में लगातार सुधार हो रहा है : ईशा फाउंडेशन

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं