प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाम चार बजे अविश्वास प्रस्ताव पर जवाब देंगे

1 Min Read

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बृहस्पतिवार को शाम को करीब चार बजे लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर बहस का जवाब देंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने यह जानकारी दी। पीएमओ ने ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट किया कि आज शाम करीब चार बजे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अविश्वास प्रस्ताव पर जवाब देंगे।

संसद में तीन दिनों से अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा जारी है। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को लोकसभा में बताया था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को मणिपुर को लेकर अपनी बात रखेंगे।

पिछले दो दिनों के दौरान संसद में तीखी बहस हुई। विपक्ष ने सरकार पर मणिपुर में बड़ा विभाजन करने का आरोप लगाया। वहीं, सरकार ने कल्याण कार्यों पर अपना ध्यान केंद्रित करते हुए बचाव किया है।

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं