प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के संभल में श्री कल्कि धाम मंदिर का शिलान्यास किया

1 Min Read

संभल (उप्र) : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को संभल में श्री कल्कि धाम मंदिर का शिलान्यास और इसके मॉडल का अनावरण किया।

श्री कल्कि धाम का निर्माण श्री कल्कि धाम निर्माण न्यास द्वारा किया जा रहा है: जिसके अध्यक्ष आचार्य प्रमोद कृष्णम हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सोमवार का दौरा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 2014 दोहराने में जुटी भाजपा की राह आसान कर सकता है।

श्रीराम मंदिर के बाद श्री कल्कि धाम है। चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न की घोषणा के बाद उनका पहला उत्तर प्रदेश का दौरा है।

साथ ही रालोद भी राजग की हमसफर बन चुकी है। लोकसभा चुनाव में 400 पार का संकल्प लेकर चल रही भाजपा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी रणनीति के तहत काम कर रही है।

2014 के चुनाव में सभी 14 सीटें मिलने के बाद 2019 में सात सीटें पार्टी के हाथ से निकल गईं। इनमें छह सीटें मुरादाबाद मंडल से हैं।

इस बार एक-एक सीट को ध्यान में रखकर सियासी तानाबाना बुना जा रहा है। यहीं कारण है पीएम मोदी खुद पश्चिमी उत्तर प्रदेश को मथना चाह रहे हैं।

इसे भी पढ़ें

बायजू राइट्स इश्यू को 30 करोड़ अमेरिकी डॉलर की प्रतिबद्धता मिली

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं