तिरुवनंतपुरम: केरल सरकार ने सोमवार को कहा कि वह राज्य भर में राशन की दुकानों पर राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए) के लोगो के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तस्वीरों वाले साइनबोर्ड और फ्लेक्स-बैनर लगाने के केंद्र सरकार के निर्देश का पालन नहीं करेगी।
मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने विधानसभा में आईयूएमएल विधायक पी. अब्दुल हमीद द्वारा पूछे गए एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि ऐसे समय में, जब लोकसभा चुनाव नजदीक हैं, सेल्फी अभियान भाजपा के चुनाव अभियान का हिस्सा है।
इसे भी पढ़ें
किसानों का ‘दिल्ली चलो’ मार्च: एसकेएम नेता ने ‘हिरासत’ में लिए किसानों की रिहाई की मांग की







