प्रधानमंत्री मोदी एक, दो और छह मार्च को पश्चिम बंगाल का दौरा करेंगे

2 Min Read

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एक और दो मार्च को पश्चिम बंगाल का आधिकारिक दौरा करेंगे जबकि छह मार्च को वह उत्तर 24 परगना जिले में महिलाओं की एक रैली को संबोधित कर सकते हैं।

इसी जिले में संदेशखालि है जो इन दिनों सुखिर्यों में है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सूत्रों ने बताया कि मोदी आधिकारिक दौरे पर एक और दो मार्च को क्रमश: आरामबाग और कृष्णानगर में होंगे।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री जनसभाओं को भी संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री का यह पश्चिम बंगाल दौरा एक तरह से लोकसभा चुनावों का शंखनाद होगा।

माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री मोदी एक बार फिर बंगाल में बीजेपी को ज्यादा से ज्यादा लोकसभा सीटों पर जीत दिलाने के पार्टी के अभियान की शुरुआत करेंगे।

वहीं आज प्रधानमंत्री नरेंद्र अपने लोकसभा क्षेत्र वाराणसी के दौरे पर हैं जहां वे कई कार्यक्रमों में शिरकत कर रहे हैं।

अपने वाराणसी दौरे में वे विकास के लिए करीब 13 हजार करोड़ की परियोजनाओं की उद्घाटन कर रहे हैं।

वाराणसी के सीरगोवर्धन में संत रविदास की 647वीं जयंती पर उनकी भव्य प्रतिमा का अनावरण करने के बाद अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि परिवारवादी पार्टियां दलित आदिवासियों को आगे बढ़ने नहीं देना चाहती और दलित आदिवासियों का बड़े पदों पर बैठना इन्हें बर्दाश्त नहीं होता।

उन्होंने संत रविदास का एक दोहा सुनाया और उसकी व्याख्या करते हुए कहा, ”ज्यादातर लोग जात-पात के फेर में उलझे रहते हैं, उलझाते रहते हैं, जात-पात का यही रोग मानवता का नुकसान करता है।”

इसे भी पढ़ें

अमेरिका की एक निजी कंपनी ने चंद्रमा पर पहला वाणिज्यिक अंतरिक्षयान उतार कर इतिहास रच दिया

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं