भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करना बंद नहीं करेंगे: प्रधानमंत्री मोदी

1 Min Read

कोलकाता, एजेंसियां : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को कहा कि वह भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

उन्होंने कहा कि जो लोग भ्रष्टाचार में संलिप्त हैं उनके पास दो ही विकल्प है। जेल या बेल (जमानत)।

मोदी ने पश्चिम बंगाल के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ताओं के साथ ‘नमो ऐप’ के माध्यम से ऑनलाइन संवाद करते हुए कहा कि पूरे देश ने देखा है कि तृणमूल कांग्रेस ने किस तरह भाजपा कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए हिंसा का सहारा लिया, लेकिन भाजपा के कार्यकर्ता निडरता से खड़े रहे।

इसे भी पढ़ें

घाना में 63 साल के पादरी ने 12 साल की लड़की से किया विवाह, विवाद

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं