जम्मू: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 12 अप्रैल को जम्मू कश्मीर के उधमपुर लोकसभा क्षेत्र में एक चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। भाजपा के प्रदेश प्रमुख रविंद्र रैना ने रविवार को यह जानकारी दी।
लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 19 अप्रैल को उधमपुर में मतदान होना है। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह लगातार तीसरी बार इस निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने की उम्मीद कर रहे हैं।
आम चुनाव सात चरणों में हो रहे हैं।
इसे भी पढ़ें
केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में ‘आप’ नेताओं ने किया सामूहिक अनशन








