प्रधानमंत्री मोदी 14 अप्रैल को मध्य प्रदेश के पिपरिया में जनसभा को संबोधित करेंगे

2 Min Read

भोपाल, एजेंसियां : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 14 अप्रैल को संविधान निर्माता भीमराव आंबेडकर की जयंती पर मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले के पिपरिया शहर में एक जनसभा को संबोधित करेंगे।

नर्मदापुरम को पहले होशंगाबाद के नाम से जाना जाता था। यह होशंगाबाद लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राज्य इकाई ने बताया कि प्रधानंत्री मोदी पूर्वाह्न 11.45 बजे पिपरिया शहर में एक सभा को संबोधित करेंगे।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, ‘‘हम भाग्यशाली हैं कि भीमराव आंबेडकर की जयंती के अवसर पर प्रधानंमत्री मध्य प्रदेश आ रहे हैं।

उनका आगमन हमें वर्तमान चुनाव अवधि में ऊर्जा, उत्साह और नई ताकत से भर देगा।’’

उन्होंने कहा कि भाजपा लगातार सामाजिक समरसता की दिशा में आगे बढ़ रही है, जो संविधान निर्माता आंबेडकर द्वारा दिखाया गया मार्ग है।

गौरतलब है कि विपक्ष आरोप लगाता रहा है कि भाजपा चुनावों में भारी जनादेश मांग रही है क्योंकि वह संविधान को नष्ट करना चाहती है।

विपक्ष पर पलटवार करते हुए मोदी ने 12 अप्रैल को कहा कि उनकी सरकार संविधान का सम्मान करती है और अब बाबासाहेब आंबेडकर भी इसे खत्म नहीं कर पाएंगे।

मोदी ने राजस्थान में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा था, ‘‘सरकार के लिए संविधान गीता, रामायण, महाभारत, बाइबिल और कुरान है। हमारे लिए संविधान ही सब कुछ है।’’

भाजपा ने मध्य प्रदेश के होशंगाबाद से कांग्रेस उम्मीदवार और पूर्व विधायक संजय शर्मा के खिलाफ नए चेहरे दर्शन सिंह को मैदान में उतारा है।

होशंगाबाद में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण 26 अप्रैल को मतदान होगा।

इसे भी पढ़ें

राष्ट्रपति मुर्मू ने जलियांवाला बाग के शहीदों को दी श्रद्धांजलि

Share This Article
Exit mobile version