प्रधानमंत्री मोदी ने गेमिंग उद्योग को लेकर देश के शीर्ष ‘गेमर्स’ से किया संवाद

1 Min Read

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘गेमिंग’ उद्योग से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भारत के कुछ शीर्ष ‘गेमर्स’ के साथ बातचीत की।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सूचना व प्रौद्योगिकी विभाग के प्रमुख अमित मालवीय ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

मालवीय ने ‘एक्स’ पर खिलाड़ियों के साथ प्रधानमंत्री की बातचीत का एक छोटा वीडियो साझा करते हुए कहा कि उन्होंने गेमिंग उद्योग में हो रहे नए क्रियाकलापों और कैसे मोदी सरकार ने भारत में गेमिंग उद्योग को बढ़ावा देने वाले गेमर्स की रचनात्मकता को मान्यता दी है पर चर्चा की।

इसे भी पढ़ें

हरियाणा में स्कूल बस दुर्घटना में बच्चों की मृत्यु हृदय विदारक : राष्ट्रपति मुर्मू

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं