प्रधानमंत्री मोदी ने अमित शाह को जन्मदिन की बधाई दी, उन्हें उत्कृष्ट प्रशासक बताया

1 Min Read

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को उनके जन्मदिन पर बधाई दी और सरकार के साथ ही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के संगठन में उनके योगदान की सराहना करते हुए उन्हें एक उत्कृष्ठ प्रशासक बताया।

शाह रविवार को 59 साल के हो गए। अमित शाह भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रह चुके हैं। उनके अध्यक्षीय कार्यकाल में भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में इतिहास रचते हुए 300 से अधिक सीटों पर जीत दर्ज की थी।

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं