तेजस्वी के 17 महीने के काम से प्रधानमंत्री घबरा गये हैः राजद

1 Min Read

पटना, एजेंसियां। राजद के प्रदेश प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि आज प्रधानमंत्री तीन दिनों के अंदर दोबारा बिहार में चुनावी सभा करेंगे, लेकिन उनसे सवाल पूछे जा रहे हैं, उनका वह जवाब नहीं दे रहे हैं।

पिछली बार झोली भर जनता ने आशीर्वाद दिया था और 39 सीट दिए थे, लेकिन बिहार की अनदेखी हुई और उसके साथ सौतेला व्यवहार हुआ। प्रधानमंत्री किस मुंह से वोट मांगने आ रहे हैं। तेजस्वी यादव के 17 महीने के काम से प्रधानमंत्री घबराहट में है।

बिहार के 17 साल के एनडीए के शासन काल में आखिर कौन से ऐसे काम हो गए, जिससे पलायन रुक गया, यहां कल कारखाने लग गए।

बिहार में क्यों कोई उद्योग धंधा नहीं लगा, क्यों किसानों की यह हालत है, क्यों मजदूरों की यह हालत है।

आज प्रधानमंत्री नवादा में हिम्मत जुटाएंगे और 10 वर्षों के अपने कार्यकाल और बिहार में एनडीए की 17 वर्ष के शासनकाल पर कुछ बताएंगे, लेकिन हमें यकीन है कि प्रधानमंत्री इस पर कुछ नहीं बोलेंगे, बस विरोधियों को गाली देकर चले जाएंगे।

इसे भी पढ़ें

पीएम मोदी से तेजस्वी ने पूछे 10 सवाल

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं