नयी दिल्ली, एजेंसियां : कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को कहा कि केंद्र का यह दावा ‘‘सरासर झूठ’’ है कि कर्नाटक को सूखा राहत के लिए धन जारी करने में विलंब इसलिए हुआ कि राज्य सरकार ने प्रस्ताव तीन महीने देर से जमा किया था।
पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘टकराव वाले संघवाद’ अमल किया।
रमेश ने कहा कि यह मुद्दा पहली बार उठाए जाने के आठ महीने बाद मोदी सरकार अब अपनी निष्क्रियता का बचाव करने के लिए कहानियां गढ़ रही है।
कांग्रेस नेता ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर आरोप लगाया, ‘‘प्रधानमंत्री ने मई 2014 में (प्रधानमंत्री के रूप में) अपनी पारी की शुरुआत ‘सहकारी संघवाद’ के बारे में बड़ी बात करके की थी। इसके बजाय, उन्होंने जो किया वह टकराव वाला संघवाद है।’’
इसे भी पढ़ें








