गोवर्धन मंदिर के 1 करोड़ की दान राशि लेकर पुजारी हुआ फरार [Priest absconds with donation of Rs 1 crore from Govardhan temple]

2 Min Read

मथुरा, एजेंसियां: मथुरा के प्रसिद्ध गोवर्धन में मंदिर में दान आई एक करोड़ नौ लाख रुपये की राशि लेकर पुजारी फरार हो गया।

वह पैसों को बैंक में जमा कराने के लिए निकला था, लेकिन फिर वह न बैंक पहुंचा और न ही मंदिर वापस लौटकर आया।

पुजारी का फोन बंद आ रहा है। मंदिर प्रबंधक ने इस मामले की शिकायत दर्ज कराई थी, उसके बाद से गोवर्धन पुलिस और मंदिर प्रशासन गायब पुजारी की तलाश में जुटा था।

1.09 करोड़ रुपये लेकर पुजारी हुआ फरार

जानकारी के अनुसार, गोवर्धन थाना क्षेत्र के प्रमुख मंदिर मुकुट मुखारबिंद के पुजारी पर 1,09,37,200 रुपये लेकर फरार होने का आरोप लगाया गया था।

इसको लेकर थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी, जिसमें मंदिर प्रबंधक चंद्र विनोद कौशिक ने कहा था कि सोमवार को मंदिर की ठेका धनराशि के करीब एक करोड़ नौ लाख रुपये लेकर पुजारी दिनेश चंद यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में जमा कराने गया था।

आरोपी पुजारी गोवर्धन के दसविसा का रहने वाला है। उसने जालसाजी करते हुए मंदिर की धनराशि बैंक में जमा नहीं की और सारा पैसा लेकर फरार हो गया।

इसके बाद से उसका फोन बंद है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।

पुलिस ने आरोपी के घर से 71 लाख 92 हजार रुपये बरामद कर लिए हैं। ये नोट बोरियों में भरे रखे थे।

इसी के साथ बाकी धनराशि की तलाश की जा रही है। पुलिस और मंदिर प्रशासन गायब पुजारी की तलाश में जुटा था।

इसे भी पढ़ें

राम मंदिर परिसर में गोस्वामी तुलसीदास का बनेगा भव्य मंदिर, ट्रस्ट ने मंजूर किया प्लान

Share This Article
Exit mobile version