सोने-चांदी की कीमत में गिरावट, 72 हजार रुपए के नीचे आया सोना, चांदी 92,680 रुपए प्रति किलो

1 Min Read

नई दिल्ली, एजेंसियां। सोने-चांदी की कीमतों में आज यानी 30 मई को गिरावट देखने को मिल रही है।

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 423 रुपए सस्ता होकर 71,990 रुपए पर आ गया है।

वहीं चांदी की बात करें तो आज एक किलो चांदी 1,438 रुपए सस्ती होकर 92,680 रुपए प्रति किलोग्राम में बिक रही है।

इससे पहले 29 मई को चांदी 94,118 रुपए प्रति किलोग्राम पर थी।

इसे भी पढ़ें

सेंसेक्स 617 अंक फिसलकर 73,885 पर बंद

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं