LPG Cylinder Price : 32 रुपये घटी कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत, राहत के साथ जुलाई की शुरुआत [Price of commercial gas cylinder reduced by Rs 32, July starts with relief]

1 Min Read

नई दिल्ली, एजेंसियां। LPG Cylinder Price : हर महीने की पहली तारीख को पेट्रोलियम कंपनि‍यां गैस सिलेंडर की नयी कीमतें जारी करती है।

जुलाई महीने के लिए भी गैस सिलेंडर की नयी कीमत जारी कर दी गयी है। पेट्रोलियम कंपनियों ने कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत घटा दी है।

कुछ महीने पहले 5 केजी से लेकर 14 केजी तक के सिलेंडर की कीमत में कमी की गई थी। इस बार कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत घटाई गई है।

बता दें कि 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 32 रुपये की कमी की गयी है। पिछली 1 मई को कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 91.50 रुपये की कमी की गई थी।

घरेलू गैस की कीमतों में बदलाव नहीं

झारखंड में जून में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 1836.50 रुपये थी अब इसकी कीमत 1804.50 रुपये होगी।

नयी घोषणा में 14 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में बदलाव नहीं किया गया है।

इसे भी पढ़ें

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर 72 रुपये सस्ता, फ्लाइट भी सस्ती होगी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं