राष्ट्रपति आज आडवाणी के घर जाकर देंगी भारत रत्न सम्मान

1 Min Read

नई दिल्ली, एजेंसियां। भारत के पूर्व उप प्रधानमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को आज देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न दिया जाएगा।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उनके घर जाकर उन्हें सम्मानित करेंगी। इस दौरान PM नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्‌डा भी मौजूद रहेंगे।

न्यूज एजेंसी के मुताबिक आडवाणी के खराब स्वास्थ्य के कारण ये फैसला लिया गया है। मोदी ने 3 फरवरी को उन्हें भारत रत्न देने की घोषणा की थी।

वे पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और भाजपा के संस्थापक सदस्य नाना जी देशमुख के बाद ये सम्मान पाने वाले भाजपा और RSS के जुड़े तीसरे नेता हैं।

इससे पहले बीते शनिवार को राष्ट्रपति ने देश की चार विभुतियों को मरणोपरांत भारत रत्न सम्मान प्रदान किया।

मरणोपरांत सम्मान पानेवालों में पूर्व प्रधानमंत्री चौघपी चरण सिंह, पीवी नरसिम्हा राव, बिहार के जननायक कर्पूरी ठाकुर और कृषि वैज्ञानिक डा एमएस स्वामीनाथन शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें

धौनी और पंत का मुकाबला देखने को फैंस बेताब, आज DC और CSK का मैच

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं