ईस्टर प्रेम एवं करुणा का प्रतीक : राष्ट्रपति मुर्मू

1 Min Read

नयी दिल्ली, एजेंसियां : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को ईस्टर की पूर्व संध्या पर लोगों को बधाई देते हुए सभी से समाज में प्रेम व सौहर्द्र फैलाने और राष्ट्र के विकास में योगदान देने का आह्वान किया।

ईस्टर की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति मुर्मू ने अपने संदेश में कहा, ‘‘यह त्योहार यीशु मसीह के पुनरुत्थान के उत्सव का है तथा प्रेम एवं करुणा का प्रतीक है।

ईस्टर संदेश देता है कि सत्य शाश्वत है और हमें त्याग और क्षमा का मार्ग दिखाता है। ईसा मसीह की शिक्षाएं हमें शांति और सद्भाव के मार्ग पर ले जाती हैं।’’

इसे भी पढ़ें

बिग ब्रेकिंग : सोनिया गांधी से मिलीं कल्पना सोरेन

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं